महिलाओ के बिना सृष्टि का संचालन सम्भव नही-विजय बघेल…खेल ग्राम पुरई में दूर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय महिला खेल कूद का आयोजन

उतई। दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खेल गांव पुरई में गुरुवार को दूर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय महिला खेल कूद का आयोजन किया गया। विजेताओ को मेडल व प्रस्तति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।साथ ही विभिन्न क्षेत्रों को उल्लेखनीय कार्य करने वालो का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेेवामहिला बाल विकास विभाग व चाइल्ड लाईन , मातृ सेवा भारती की सीता कन्नौजे, सुरेश काप्से व पूनम श्रीवास्तव ने महिला बालिका अत्याचार, चाइल्ड लाईन के कार्य व दत्तक ग्रहण लेने की जानकारी दी। खेल स्पर्धा में ग्राम पैरी(बालोद) की श्रीमतीं रुही साहू द्वारा पाण्डवानी की प्रस्तुति दी गई।इस मौके पर सांसद विजय बघेल एवं आयोजकों ने मिलकर स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी हर्ष साहू, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक प्रमोद जैन भी उपस्थित थे।

पुरुकार वितरण समारोह के मुख्यअतिथि दूर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ में प्रतिभा की कमी नही है। महिलाये विवाह के बाद खेल से दूर हो जाती है । क्योंकि उनकी अघोषित जिम्मेदारिया बढ़ जाती है।जिनका वे बखूबी निर्वहन करती है।महिलाओ के बिना सृष्टि का संचालन असम्भव है। ऐसे आयोजनों से ही महिलाओ की प्रतिभा का समुचित विकास होता है। छग की पारंपरिक खेलो को संजोकर रखना सरहानीय कार्य है।महिला कबड्डी में विजेता का खिताब प्रतिभा क्रिकेट टीम सेक्टर 5 भिलाई को मिला। उपविजेता का खिताब उड़न एक मंजिल सेक्टर 7 की टीम रही। साथ ही अन्य खेलो के विजेता महिलाओ को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक नई पहल की संचालिका श्रीमतीं श्रद्धा साहू,फ्लोटिंग विंग क्लब के संचालक ओम ओझा, पप्पू चन्द्राकर, पुरई सरपंच श्रीमतीं उमा अशोक रिगरी, उपसरपंच श्रीमतीं शीतला ठाक़ुर, बोरिगारका सरपंच गूंजेस्वरी साहू,शिखा साहू, शांता शर्मा, दिब्या कलिहारी, अंजू साहू, हेमा साहू, निशा देसमुख, निधि चन्द्राकर, पुष्पा साहू, प्रतिभा भदरा, शान्ति साहू, गायत्री निषाद, लक्षमी ,उषा, ओजस महिला समिति से ललिता सिह, ममता साहू , अर्चना यादव सहित अन्य महिलाये उपस्थित् थी। कार्यक्रम का सन्चालन अजय कुमार चतुवेदी व श्रीमतीं रूपा साहू ने किया।

महिलाये इन खेलों में भाग ली
इस खेल कूद में महिलाओ ने कुर्सी दौड़, पिलो पास,दौड, कबडडी, खो- खो, क्रिकेट,आलू दौड़, गोटा, रिले रेस,तावा फेक,मटका फेक,गोला फेक सहित अन्य खेलों में शामिल होकर सहभागी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *