मुरमुरा विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले का बढ़ाया मान

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा राज्यपाल पुरस्कार के क्षेत्र में वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम 2021-22 में जारी की गई है। जिसमें गरियाबंद जिले से कुल 54 स्काउटस एवं गाइड्स रोवर्स रेंजर्स ने राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें छुरा ब्लाक से मुरमुरा विद्यालय के विद्यार्थीयों ने राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में सफलता हासिल की और विद्यालय ब्लाक एवं जिला गरियाबंद का मान बढ़ाया है। जिसमें शामिल रोवर टाकेश ध्रुव रोवर प्रमुख,डिगेश कुमार सेन रोवर उप प्रमुख, दुर्गेश कुमार ध्रुव रोवर, रेंजर प्रमुख टीकेश्वरी साहू,ओमेश्वरी साहू,झामेश्वरी साहू, खुशबू साहू, पूनम साहू,ने सफलता प्राप्त की,इस सराहनीय कार्य के लिए मुरमुरा विद्यालय के शिक्षक आर एल साहू प्राचार्य शा,उ.मा. विद्यालय मुरमुरा, स्काउट प्रभारी शिक्षक हिरऊ राम साहू, टी आर साहू उप प्राचार्य, एमडी साहू,आई एल साहू,खिलेश साहू ,नागेश साहू, त्रृप्ता जोशी, चित्रलेखा नागेश, आर के यादव पी आर यादव, मनोज सेन, ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *