? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैंनपुर -विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है।ग्राम पंचायत में कुछ राशनकार्ड धारी हितग्राहीयो को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरसिंह ध्रुव के फर्जी सील व हस्ताक्षर कर राशनकार्ड वितरण किया गया है,जिसका जानकारी वर्तमान सचिव बसंत सिन्हा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया गया तो उनके भी होश उड़ गए ध्रुव ने मामला को थाना में आवेदन देकर शिकायत की बात कही है।मामले का खुलासा तब हुआ21फरवरी 2021को चार राशनकार्ड धारी पंचायत में उपस्थित हुए उन्होंने बताया कि हमे नया राशनकार्ड प्राप्त हुआ है,जिसमे सचिव सरपंच के हस्ताक्षर भी आवश्यक होता है, जब सचिव सिन्हा ने देखा तो जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का सील व हस्ताक्षर अलग -अलग प्रतीत हुआ जिसकी लिखित जानकारी कार्यपालन अधिकारी को दिया गया, जहाँ स्पस्ट हुआ कि सील व हस्ताक्षर फर्जी है,ध्रुव ने गम्भीरता पूर्वक मामले को लेते हुए देवभोग थाना में शिकायत की बात कही क्योंकि इससे पहले भी इस तरह के मामलों का खुलासा कई बार हुआ है,साथ ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने को कहा।और जल्द ही ये गिरोह पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
