पाटन। रानितराई थाना अंतर्गत ग्राम औसर निवासी रविंद्र भारती के खलिहान में रखे पैरावट में आग लग गई है।उक्त जानकारी मिलते ही जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने तत्काल सरपंच, उपसरपंच एवं संबंधित अधिकारी को फोन कर आग को काबू पाने के लिए निर्देशित किया। आसपास के घरों को नुकसान ना हो इसकी आशंका को देखते हुए तत्काल व्यवस्था के लिए सरपंच एवं ग्रामीण जन आग पर काबू पाने प्रयास में लगे रहे।
आगजनी से पैरावट जलकर खाक,,ग्राम औसर की घटना
