पाटन। बजट 2021-22 में शामिल रजककार विकास बोर्ड मण्डल गठन के घोषणा के बाद धोबी समाज में नव उत्साह व सक्रियता का संचार हुआ है । स्वतन्त्रता के बाद किसी सरकार का यह पहला अभिनव प्रयोग है। इस सदकृत्य के लिये धोबी समाज के युवा जनपद सदस्य अंशु रजक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रजककार विकास बोर्ड मण्डल गठन की घोषणा होने से धोबी समाज गौरवान्वित महसुस कर रहा है। समाज मे खुशी की लहर है। यह पल समाज के लिये खुशियों से भरा है। इस शानदार अवसर पर समाज के लोगों के द्वारा एक दूसरे को बधाई देकर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है।
रजककार विकास बोर्ड गठन पर समाज मे ख़ुशी की लहर…जनपद सदस्य अंशु रजक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया
