दुर्ग विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ में नवेंद्र एवं रूखमणी विजेता

अंडा.खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी 2020। को दुर्ग विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ स्पर्धा का आयोजन ग्राम अंडा में किया गया। दौड़ की शुरुआत अटल चौक से छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के सचिव पुकेश चंद्राकर व जनपद सदस्य मनीष चंद्राकर व उपसरपंच अमित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस विकासखंड स्तरीय दौड़ में पुरुष वर्ग को 10 किलोमीटर व महिला वर्ग को 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इस दौड़ में पुरुष एवं महिला वर्ग के जो प्रतिभागी पहले से दसवे स्थान प्राप्त किए उन्हें पुरस्कृत किया गया। और पहले से 15 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ के लिए चयनित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक हरगुलशन सिंह उपस्थित रहे। परिणाम इस प्रकार रहे(बालक वर्ग)प्रथम नवेंद्र साहू ,द्वतीय किशन लाल देवांगन ,तृतीय खेमलाल सागर चतुर्थ चंद्रशेखर ,पंचम देवेंद्र दास ,षष्टम धनेश्वर कुमार ,सप्तम नेमसाय अष्टम भानु प्रताप देशमुख नवम धनेश्वर साहू ,दशम लोकेश कुमार (बालिका वर्ग)प्रथम रुखमणी साहू ,द्वतीय प्रियंका साहू ,तृतीयपायल पटेल ,चतुर्थ पूर्वा यादव ,पंचम पूजा साहू ,षष्ट धनेश्वरी साहू सातवाँ भुनेश्वरी ढीमर अष्ठम चेतना साहू नवमपेमेश्वरी साहू दसवें में रुचिका वर्मा विजेता रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *