पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 13 मार्च को राजधानी में होगा प्रदर्शन,,,,,पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

रायपुर : पुरानी पेंशन बहाली के मांग को लेकर 13 मार्च को  रायपुर  स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल में  पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन  के पश्चात विशाल रैली निकाल का पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रदेश में भी मजबूती प्रदान किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर में पुरानी पेंशन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के वीरेंद्र दुबे संजय शर्मा लैलुन भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों के लगभग 6 लाख अधिकारी कर्मचारी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। वीरेंद्र दुबे ने आगे बताया है कि सेवा निवृत्त होने के पश्चात न के बराबर पेंशन प्राप्त होता है जिससे बुढ़ापे में जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में शासन को चाहिए कि नई पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाली किया जाए।

संयुक्त मोर्चा के वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, लैलुन भारद्वाज बताया कि 13 मार्च के कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को कड़ा संदेश दिया जाएगा । नई पेंशन योजना जैसे कुप्रथा को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने हेतु संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *