मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

भिलाई। मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी महोत्सव में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक विद्यारतन भसीन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कलश सजाओ प्रतियोगिता जिसके उपरांत कलश स्थापना घट पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुवा। उसके बाद कलश यात्रा, अथिति स्वागत। अथिति वक्ता में दुर्ग सांसद ने सभी को परमेश्वरी जयंती की बधाई दी। दुर्ग सांसद ने सामाजिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया, समाज के लिये कार्य करना एक अलग ही अनुभव देता हैं। आज ग्राम कुरुद में एक चर्चा का विषय ये भी रहा की दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मंच से अपने संबोधन में महिलाओं, बच्चों एवं भाइयों सभी को अपने निवास सेक्टर-5 पर चाय पर आमंत्रित किया, जो वहाँ उपस्थित महिलाओं में चर्चा का विषय रहा। विधायक भसीन ने अपने वक्तव्य में बताया कि 20 महीने पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में कुरुद बस्ती के लोगों ने दुर्ग सांसद को 4500 वोटों से बढ़त दिलाई जिसके लिए श्री भसीन ने मंच से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रदेश देवांगन समाज पोषण लाल देवांगन जी, पुराणिक देवांगन अध्यक्ष दुर्ग जिला देवांगन समाज, धनुष राम देवांगन अध्यक्ष दुर्ग ब्लॉक देवांगन समाज, शंकर लाल देवांगन समाज सेवी, ज्ञानचंद देवांगन सचिव दुर्ग जिला देवांगन समाज, सुशीला देवांगन पार्षद वार्ड-16 कुरुद, इतवारी देवांगन समाजसेवी, अनिल देवांगन, पुष्प लता देवांगन, मुरलीधर देवांगन, ललित देवांगन, भूषण देवांगन, बाबुलाल देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, खिलेश्वरी देवांगन, कुरुद देवांगन समाज अध्यक्ष श्रीराम देवांगन, सचिव अश्वनी कुमार वस्त्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *