पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सोनपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,श्रीमति हर्षा लोकमनी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि रूप लोकमनी चंद्राकर उत्तर मंडल अध्यक्ष, जितेन्द्र वर्मा स्थाई विधायक दल छत्तीसगढ़ भाजपा, योगेश (निक्की)भाले पार्षद नगर पंचायत पाटन, कार्यकम की अध्यक्षता गितेश्वर सिरमोर सरपंच ने किया।
फाइनल मैच पाहन्दा और कोपेडीह के बीच रोमांचक मैच हुआ जो कि टाई रहा। जिसके बाद बहुत ही रोमांचक मुकाबले खेलते हुये पाहन्दा की टीम विजेता बनी।
मोनू साहू संबोधित करते हुऐ दोनों टीम को बधाई देते हुए दोनों टीम को आगे भी कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य की बढ़ते रहने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत हार एक सिक्का के दो पहलू है जीतना हारना खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा है। अगर लगातार कठिन मेहनत करते है तो निश्चित रूप से दोनों टीम आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मौके पर प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो ,भूपेंद्र कुमार निषाद, भुनेस्वर यादव,सतीशकुमार ,सुरेंद्र कुमार,रूपेश कुमार, मनोज कुमार कौशिक,छन्नू लाल निषाद सहित अन्य ग्रामवासी मौजदू थे।
