नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2021 के विजेताओं को अतिथियों ने किया सम्मान छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम महतारी का हुआ रंगारंग मंचन

नवा रायपुर : विभागध्यक्ष शासकीय कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के तत्वाधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवा रायपुर प्रिमियर लीग 2021 का आयोजन संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया। संयुक्त मोर्चा द्वारा आज इन्द्रावती भवन स्थित एस बी आई बैंक के सामने ध्वजारोहण स्थल पर पुरुस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस गरिमामय आयोजन में पारस राजवाड़े संसदीय सचिव, यू डी मिंज संसदीय सचिव, सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव, गुलाब कोमरो उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण,कमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ ग राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संयोजक छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, रामसागर कौशले अध्यक्ष विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, देवलाल भारती अध्यक्ष शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ उपस्थित हुए।उन्होंने बताया की इस वर्ष इस प्रतियोगिता में मंत्रालय एवं नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय से 40 टीमो ने भाग लिया, इसके साथ ही बैडमिंटन प्रतियोगिता में 45 टीमो एवं कैरम प्रतियोगिता में 50 कर्मचारी अधिकारी ने भाग लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता अरपा सुपर फाइटर्स मंत्रालय सुरक्षा, उपविजेता महानदी सुपर किंग्स मंत्रालय पुरुष वर्ग को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इसी तरह महिला वर्ग में विजेता सरगुजा सुपर हिटर्स, उपविजेता बस्तर रॉयल चैलेंजर्स को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।बैडमिंटन महिला एकल विजेता प्रतिभा चंदेल,उपविजेता नम्रता, पुरुष एकल विजेता राशिद मोहम्मद अंसारी,उपविजेता पी डी अंचल, पुरुष डबल विजेता पी डी अंचल एवम के एल परस्ते,उपविजेता डॉ आनंद वर्मा व नितिन को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन ट्राफी स्व. धनीराम देवांगन की स्मृति में दिया गया। कैरम एकल पुरुष वर्ग में विजेता मिलिंद छेदैय्या , उप विजेता शैलेश शर्मा , महिला एकल विजेता डॉ संयोगिता चंद्राकर, उपविजेता एम उपासना देवांगन, महिला डबल में विजेता नम्रता व गुड़िया, उप विजेता संयोगिता चंद्राकर और एम उपासना,डबल पुरुष में विजेता शैलेश शर्मा व राजपाल बघेल , उपविजेता मनोज वर्मा व बर्नाड कुजूर को सम्मानित किया गया। स्व. आर के दुबे, स्व. श्रीमती केशर दुबे एवम स्व. के एल तिवारी की स्मृति में बैडमिंटन एकल पुरुष व क्रिकेट मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
सत्येन्द्र देवांगन महासचिव विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ ने बताया कि समारोह में छ ग के लोकप्रिय कलाकार चंद्रभूषण वर्मा कृत महतारी कार्यक्रम का रंगारंग मंचन किया गया।इस अवसर पर भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति में मुख्यरूप से डी डी तिग्गा सलाहकार, संतोष कुमार वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, सत्येन्द्र देवांगन महासचिव, जय साहू, नन्दलाल चौधरी, डी पी टावरी, भोलाराम कीर, हरीश कवर, अमित पाटिल, आशीष ठाकुर, अविनाश तिवारी, अनिल मालेकर, आलोक वशिष्ठ, सुभाष श्रीवास्तव, भोला पटेल, आर एन पटेल, ज्ञानीराम परसे, सुरेश ढीढी, नीरज राय, देवाशीष, सलीम खान, अनिल देवांगन, हेमंत साहू, हरिबक्स मीना आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *