ग्राम निकुम में 32 पौव्वा शराब परिवहन करता आरोपी पकड़ाया
आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध
अंडा। पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अनुभगीय पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरेपुंजे के मार्ग दर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह अंडा हमराह स्टाफ के अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर ग्राम निकुम की ओर रवाना होकर घेरा बंदी कर आरोपी को ग्राम निकुम खुर्शीपार रोड़ पर पकड़ा। जिनके कब्जे से 32 नग विहस्की गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 3840 रुपए को जप्त कर थाना लाकर 34(2) आब.एक्ट की अपराध दर्ज़ किया गया।
आरोपी
धनुक ढीमर पिता स्व. बुधियार ढीमर
उम्र 55 साल पता ग्राम निकुम भाठापरा थाना अंडा जिला दुर्ग
