ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज अधिकारी आए ,,,,हाईवा पर की कार्रवाई और चैन माउंटेन को दिया छोड़

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद

गरियाबंद जिले के ग्राम पांडुका के समीप ग्राम कुकदा कुटेना के बीच में बीते कई दिनों से मुरूम खनन का कार्य जारी था जब कोई इस बारे में पूछने जाता था तो पीठ पास होने की बात कह कर कागजात नहीं दिखाते और यहां सैकड़ों ट्रिप मुरूम नवोदय विद्यालय भवन में डाल चुका है। वही इस पर ग्रामीणों ने बताया कि महज 19से20 फिटपास पकड़े हुए हैं और सैकड़ों ट्रिप का अवैध परिवहन हो चुका है इस वजह से ग्रामीणों ने खुदाई हो रहे मुरूम को पकड़ा जिसमें तीन हाईवा को पांडुका थाने में खड़ा किया गया उसके बाद ग्रामीणों ने खनिज अधिकारी को जानकारी देकर बुलाया गया। जिस पर जिला खनिज अधिकारी ने आकर हाईवा के ऊपर कार्रवाई कर अपना नियमानुसार पूरा किया जब ग्रामीणों ने चेन मशीन कार्रवाई करने की बात कही तो अधिकारी ने वहां जाना मुनासिब नहीं समझा सीधा ऑफिस भाग निकला आखिर ऐसी क्या बात हुई। अधिकारी मशीन के ऊपर कारवाई करने हाथ पैर फूल रहा है बता दे बीते कई दिनों से पूरे क्षेत्र में नहर लाइनिंग सड़क निर्माण एवं एवं नवोदय विद्यालय जैसे कई यहां सड़क निर्माण हो रहा है कायदे कानून का कोई पता नहीं है और हां चना मुर्रा की भांति खनिज विभाग फिटपास रिजल्ट एवं खाद्य लीज पर दे रहे हैं कितना सही है कितना गलत है और कितनी घन मीटर में खुदाई करना है कितनी गहराई में खुदाई करना है ऐसा कोई नियम नहीं दिख रहा है। ठेकेदार अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे जिले में जोर शोर से यह खेल चल रहा है अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है राजस्व घाटा हो ही रहा है ठेकेदार व खनिज विभाग द्वारा क्षेत्र में यह खेल सालों से चलते आ रहा है सूत्रों की माने तो किसी रसूखदार भाजपा नेता एवं कांग्रेसी नेता के गठजोड़ से या मुरूम खुदाई का काम चल रहा है ग्रामीणों ने बताया जहां खुदाई कर रहे हैं उसका ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भी है साथ ही वन विभाग की जमीन पर खुदाई हो चुका है जिसके वन विभाग को अतापता भी नहीं इस तरह पूरे क्षेत्र में इन दिनों खनिज विभाग राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा पूरी खुली छूट दे रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *