जिला चिकित्सालय दुर्ग मे स्वास्थ्य विभाग के सभी बीईईटीओ व सेक्टर सुपरवाइजर व एल एच व्ही का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

दुर्ग। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग मे स्वास्थ्य विभाग के सभी बीईईटीओ व सेक्टर सुपरवाइजर व एल एच व्ही का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे डब्ल्यूएचओ के समन्वयक सरोश जमील मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डा पी बाल किशोर व जिला मलेरिया अधिकारी डा सी बी एस बंजारे ने फाइलेरिया रोग नियत्रंण उसका बचाव ओर निदान का मरीजों को जानकारी दी गई है आज दो मरीज जिले मे नये मिले है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बीईईटीओ व सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हाथीपांव फाइलेरिया के मरीजों की विकृति से बचाव ,घाव ना हो , एपसिस ना हो समय पर देखकर करना है आज डा सरोश जमील ने फाइलेरिया मरीज के पांव का स्वयं टब पर घाव को साबुन से धोकर उसको कैसे सुखाना है आज मरीजों को टब,स्टुल,मग,टावेल,डिटाल साबुन ओर दवाओं का वितरण भी किया गया है डा गंभीर सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग ने बताया कि क्युलेक्स मचछर के काटने से समान्यतः यह रोग होता है एक साल के अंदर अगर मरीज उपचार करा लेता है तो हाथीपांव जैसी स्थिति मे नही जाता पूर्णतः ठीक हो जाते है जागरूकता की आवश्यकता है जिला मलेरिया डा सी बी एस बंजारे ने बताया कि हमारे जिले मे आज प्रचार प्रसार से दो नये मरीज मिले है पुराने मरीजों को नियमित शरीर के अंगों के साफ सफाई देखरेख के कार्यक्रम चलाए जा रहे है इस रोग के लक्ष्णों मे बुखार आना ,शरीर के अंगो जैसे पंजो ,एडी ,स्तनों, हाथो एंव अण्डकोष मे प्रारंभ मे सूजन आती है शुरुआत मे ऐसे लक्षणों पर तत्काल चिकत्सकों को जांच कराना चाहिए बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि चरोदा भिलाई 3 मे लगातार प्रचार प्रसार करके ऐसे मरीजों को देखभाल करने मितानिनों को प्रशिक्षित करेगे। कार्यक्रम मे जिला मलेरिया विभाग के कमल तिवारी व लक्की दुबे नेबताया कि जिले मे पिछले साल तक 196 फाइलेरिया के मरीजों का सत्यापन जिले मे हुआ है सभी को नियमित दवाओं के साथ घरेलू उपचार प्रंबधन की कीट दिया गया है कार्यक्रम मे डी एच ओ डा सतीश मेश्राम ,डा मौनिका जैन ,बी एल वर्मा एम के जार्च, समरेश पटैरिया, हरिश्चंद्र शिवारे,आर के वर्मा श्रीमती वंदना मर्मा ,प्रेम लाल सिहा, आर के बरगटे ,महेंद्र कौशिक, पुष्पेन्द्र चंद्र राजकुमार मर्सकोले, उमेश कपूर ,रितिक ,रवि ,नोहर, नोकराजू,गोपी ओर कय्यूम भाई का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *