अंग्रेजों की जमाने मे बने टेमरी बंगला के लिए 79 लाख 86 हजार रुपये की मिली स्वीकृति,,,बंगले में आज भी मौजूद है अंग्रेजों की जमाने की भोजन पात्र

रिपोर्टर-आसकरण जैन जामगांव(आर)

जामगांव (आर)। ब्रिटिश शासन वर्ष 1910 में ब्रिटिश सबइंजीनियर एडम स्मिथ के निगरानी में निर्मित टेमरी बंगला (निरीक्षण गृह)110 वर्ष की उम्र में जर्जर होने के बावजूद एनकेन प्रकारेण रिपेयरिंग करके बड़ी रिस्क के साथ उपयोग किये जा रहे है ,यह खबर किसानों के हमदर्द मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुची त्वरित कार्यवाही करते हुए छतीसगढ़ शासन ने टेमरी बंगला नए कलेवर के साथ निर्माण के लिए 79 लाख 86 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 फरवरी 2021को मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग रायपुर को नियमो के तहत कार्य पूर्णकर शासन को कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा है।विदित हो कि 1 करोड़ 42 लाख रुपये टेमरी किकिरमेटा माइनर जीर्णोद्धार के लिए शासन ने गत वर्ष स्वीकृति दे चुकी है,जिनका टेंडर अभी तक नही हुआ है।

टेमरी बंगला निर्माण किसानों के लिए वरदान

जल उपभोक्ता संस्था टेमरी पूर्व अध्यक्ष खिलावन अग्रवाल ने कहा 110 साल पुराना अंग्रेजो के काल मे निर्मित इस जर्जर भवन को बहुत पहले ही नया बन जाना था लेकिन यह सौभाग्य तो हमारे विधायक भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके हाथों लिखा हुआ था,किसान पुत्र ने किसानों के दर्द को समझे,और अविलम्ब स्वीकृति प्रदान किये।आज एरिया के किसानों में खुशी की लहर है और लगने लगा है हमारा विधायक मुख्यमंत्री बने उसका लाभ किसानों को सीधे सीधे मिलने लगा है।

15 किमी से थके हारे बंगला आने जाने वाले किसान होंगे लाभांवित

किसान अमित अग्रवाल गौकरण बंजारे हीरू निषाद कार्तिक टण्डन चंद्रभान साहू रामदास मानिकपुरी परसु निषाद गुहलेद निर्मल अख्तर खान चन्द्रहास साहू बसन्त मार्कण्डेय थानसिंह सिन्हा आदि ने कहा कि टेमरी बंगला में 15 किमी दूर गांव रजौली तक किसान अपनी समस्या से निजात पाने आते है लेकिन बंगला की जर्जर स्थिति देख जल्दी ही निकल पड़ते थे अब हमारे विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कृपा दृष्टि का लाभ नए भवन निर्माण के साथ उठाएंगे टेमरी बंगला आएंगे तो काम निपटाकर कुछ पल बिताने के बाद घर लौटेंगे।

विधायक के मुख्यमंत्री बनने का किसानों तोहफा होगा नवनिर्मित टेमरी बंगला

टेमरी, सुरपा, चारभाठा, ओदरागहन,अकतई,बेल्हारी, किकिरमेटा,नवागांव, धमना बासीन, खोला, बोरवाय,मासुल, बोदल, कुथरेल, रजौली, मोखा, रिवागहन,अरमरीखुर्द, बटरेल आदि ग्रामो के हजारों किसानो ने टेमरी बंगला नव निर्माण की खबर से राहत की सांस ली है अब टेमरी बंगला का सफर विश्राम के साथ हो सकेगा। इन गाँवो के किसान होमेश साहू अनिल ठाकुर किशोर चन्द्राकर सन्तोष चन्द्राकर विष्णु प्रजापति रोहित यादव सनत सूर्यवंशी युवराज साहू रामचन्द सोनवानी रवेल ठाकुर पवन सिन्हा आदि टेमरी बंगला का नव निर्माण किसानों का सम्मान है।यह किसानों को विधायक के मुख्यमंत्री बनने का तोहफा है।

आज भी मौजूद है गोरे अफसरों के चाय नाश्ता भोजन के पात्र

टेमरी बंगला के सेवानिवृत्त कर्मी रामदास मानिकपुरी ने बताया कि बंगला में 110 साल पहले से अंग्रेजो के शासन काल तक ब्रिटिश सरकार के अधिकारी घोड़ा में सवार होकर आते थे विश्राम करते थे आज भी उनके चाय नाश्ता भोजन के पात्र रखे हुए है। उन्होंने कहा नए बंगला बनने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी दो पल आराम करने का अवसर मिल सकेगा।यह सुखद पहलू है टेमरी बंगले के इतिहास में प्रक्रियाओं की पूर्ति के साथ ही कार्य प्रारंभ अप्रैल में होने के आसार है।

उपयंत्री सुरेश चंद गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पश्चात अप्रैल 2021 में टेमरी निरीक्षण गृह निर्माण प्रारंभ हो जाएगी ,टेमरी से किकिरमेटा स्वीकृत लाइनिग कार्य लघु सिंचाई योजना से वृहद सिचाई योजना में तब्दील करने प्रक्रिया जारी है प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ अतिशीघ्र लाइनिग कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *