कर्मचारियों की पदोन्नति बैठक एवं एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शामिल हुए डॉ आर एस परिहार, राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया स्वागत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति बैठक आज शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में आयोजित हुई। संस्था की प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रीमती वर्षा चौरसिया एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर वराठे
ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डॉ आर एस परिहार प्राचार्य शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे से हुई चर्चा अनुसार आज, तकनीकी शिक्षा के कर्मचारियों की पदोन्नति बैठक में डॉ आर एस परिहार प्रतिनिधि संचालक तकनीकी शिक्षा के रूप में एवं डॉ श्रीमती मृदुल चौरेसिया प्र प्राचार्य शामिल हुऐ। डॉ आर एस परिहार शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य है एवं एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य भी हैं, जिनके नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा ने ऊंचाईयों को छुआ है। आज बैठक में संचालक तकनीकी शिक्षा के प्रतिनिधि के रूप में डॉ आर एस परिहार उपस्थित हुए। डॉ परिहार की कार्य कुशलता, केन्द्र शासन के टीक्यूप प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक दक्षता के साथ पूर्ण करने एवं तकनीकी शिक्षा में विशेष योगदान के लिए एसोसिएशन की ओर से प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, विवेक वर्मा, ईश्वर सिंह, गुलशन कुमार ठाकुर, अनिल देवगन, अनिल सोनी ने संरक्षक सदस्य डॉ आर एस परिहार को शाल श्रीफल के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विशेष रूप से आमंत्रित डॉ मृदुल चौरेसिया को भी एसोसिएशन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सम्मान समारोह में, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु, डॉ श्रीमती वर्षा चौरसिया, डॉ साजी चाको, डॉ रचना सिंह, मनोज चंद्राकर, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, गुलशन कुमार ठाकुर, हुसैन उल्ला खान, अनिल देवांगन, नेहा त्रिपाठी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती ममता अग्रवाल, डॉ साजी चाको, डॉ डी के एस सोलंकी, श्री देवांशु प्रसाद, डॉ श्रीमती हिमानी अग्रवाल, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती अल्पना ओबेरॉय, आदि उपस्थित थे। डॉ आर एस परिहार ने अपने उद्बोधन में तकनीकी शिक्षा को आज के परिवेश में प्रासंगिक बनाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *