छत्रपति शिवाजी हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं उनकी प्रेरणा से हम आगे बढ़ते रहेंगे

? संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद

राजिम सर्किल कुर्मी समाज के तत्वधान में छत्रपति शिवाजी की जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन ग्राम सिंधौरी में किया गया था। जिसमें सर्किल के सामाजिक बंधु उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए, सुबह से देर शाम तक विभिन्न आयोजन होता रहा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर पधारे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज हिंदू समाज के बहुत बड़े योद्धा रहे हैं इसकी जयंती हम सब को मनाना चाहिए आज कुर्मी समाज इसे मना रहे हैं यह बहुत ही गर्व की बात है, छत्रपति शिवाजी हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं उनकी प्रेरणा से हम आगे बढ़ते भी रहेंगे, समाज के लिए गौरव की बात है कि हम सब उनके वंशज है, कुर्मी समाज बहुत ही संस्कारी समाज है, श्री साहू ने चिंता जताते हुए कहा कि ईसाई मिशनरियों के द्वारा तेजी से धर्मान्तरण करवा रहे है निवेदन है कि हम सब अपने धर्म को जान लें तो दुख दर्द कम हो जाएगा समाज दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ता रहे, आयोजन में सम्मिलित हुए केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र हरमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान प्रतापी राजा था जो एकमात्र कुर्मी था।

समाज का गौरव किसी एक समाज तक सीमित नहीं रहता, महाराष्ट्र में शिवाजी को शिव के रूप में मानते हैं, माता जीजाबाई ने उसे शिवाजी बनाया हम उनके वंशज हैं, आज हम अपनी संतानों को शिवाजी के जैसा बनाने की जरूरत है गांव गांव में पुरखा को याद करते हुए शिवाजी की जयंती मना रहे हैं। मंच पर उपस्थित नवनिर्वाचित सर्किल अध्यक्ष राजिम जवाहर वर्मा ने कहा कि शिवाजी ने बचपन से संघर्ष किया माता ने उसे हर तरह से निपुण किया मेरा आप सभी माताओं बहनों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को वैसा ही संस्कार दें जिससे समाज का गौरव बना रहे। मंचासीन निवर्तमान अध्यक्ष आसाराम वर्मा सरपंच लक्ष्मी देवांगन छोटू राम वर्मा दाऊ लाल वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव कोमल वर्मा, डॉ केवल वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, छबीलाल वर्मा, भोगा वर्मा, महिला अध्यक्ष अनिता देशमुख, शेष नारायण वर्मा, विष्णु वर्मा, टीकम लाल वर्मा, लेदु वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य माखन वर्मा, रोहित वर्मा, भारत वर्मा,पुरंदर वर्मा, कमल वर्मा, सोहन वर्मा, सहित बंधु मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र का सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन गुलाब देशमुख, रामविशाल वर्मा, ओम कुमार वर्मा ने किया। इसके पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली गई।

                                   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *