सडक में मुरम के स्थान पर डाल दिया मिटटी और रेत, पेयजल की समस्या की शिकायत करेंगे कलेक्टर से

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

क्षेत्र के बेहद दुर्गम पहाडी के उपर बसे कमार आदिवासी ग्राम ओंढ, अमलोर का दौरा करने पहुचें और यहा के ग्रामीणेां से मुलाकात कर उनके समस्याआें को गंभीरता से सुना साथ ही सभी समस्याओं को गरियाबंद जिला के कलेक्टर व राज्य शासन तक पहुंचाकर समस्या समाधान करने की बात कही है। इस दौरान ग्रामीणों ने कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी को बताया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है पानी टंकी पिछले 06 माह से बंद है, कई बार पानी टंकी की सुधार के साथ प्रारंभ करवाने की मांग कर चुके है लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके चलते कई पाराटोला में झरिया का गंदा पानी पीने मजबूर हो रहे है, साथ ही स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है यह स्वास्थ्य सुविधा नाम की कोई चीज नही है प्रसव पीडा के दौरान महिलाआें को काफी दिक्कतो का सामना करना पडता है, उन्हे मैनपुर गरियाबंद ले जाना पडता है और तो और मलेरिया व दस्त बीमारी से हर वर्ष यंहा कई लोग शिकार होते है, यहां निवास करने वाले कमार जनजाति के लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है, इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृतलाल नागेश, निरंजन सेारी, सरजुराम सेारी, बासन बाई, सुखराम, सावित्री बाई, बुधराम, सुरजबती, महेश राम, तुलसीराम , दुर्गेश, राधा, अमरू, फुलबती, चंदा बाई, समारी बाई व बडी संख्या में कमार जनजाति के लोग उपस्थित थे।
कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ओंढ आमामोरा मार्ग में खोलानाला के पास से अमलोर तक सडक में लाखों रूपये के लागत से मुरमीकरण करना था लेकिन मुरमीकरण के जगह रेत व मिटटी डाल दिया गया है जिससे मोटर सायलक के चक्के फिसल रहे है , और लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है, इस सडक मार्ग में मरम्मत के नाम पर भारी अनियमिताए बरती गई है जेसीबी मशीन से सडक के बगल के ही मिटटी और रेत को डाला गया है, श्री सोरी ने news24 संवाददाता को कहा इस मामले की शिकायत गरियाबंद जिला के कलेक्टर से करेंगे उन्होने आगे कहा इस पहाडी के उपर गांव में बसने वाले कमार जनजाति के लोगो को कमार परियोजना का लाभ नही मिल पा रहा है गांव मे पेयजल की सुविधा नही है, स्वास्थ्य सुविधा नही है, सडक शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे है, सभी समस्याआें से जिला प्रशासन व राज्य शासन को अवगत कराकर समस्या समाधान करने की मांग करेंगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *