दक्षिण पाटन क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही-आशीष वर्मा


पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, विशेष अतिथि दिनेश साहू सभापति जप,रमन टिकरिहा सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगाव आर,तेज राम सिन्हा सेक्टर प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि आप सभी ने एक मत देकर विधायक एवं मुख्यमंत्री का पद आदरणीय भूपेश भैया को आशीर्वाद प्रदान किया है। पाटन विधानसभा के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है यह सब पाटन विधानसभा के जनता का आशीर्वाद है।
उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि दक्षिण पाटन क्षेत्र में शिक्षा,सिंचाई,सड़क एवं विभिन्न योजनाओं की अपार संभावनाओं को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने भरपूर स्वीकृति प्रदान करके ग्रामवासियों के आशीर्वाद का सम्मान किया है।
सभापति दिनेश साहू जी,रमन टिकरिहा ने भी समारोह को संबोधन किया।
इस अवसर पर कमलेश वर्मा,तरुण बिजोर,भागवत सिन्हा सरपंच,नरेंद्र साहू उपसरपंच,गजानंद सिन्हा,देवेन्द्र गजेन्द्र, डॉ ईश्वर निषाद,रविन्द्र दानी,कनक सोनी, डॉ भुनेश्वर,नुरेंद्र सिन्हा, लोकु सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,अशोक,गुहा, सिन्हा, नोमंत सिन्हा, संतु सिन्हा, बेदू साहू, डोमेश सिन्हा,हलधर सिन्हा,कमलेश सिन्हा,परमेश्वर,शेखर सिन्हा सहित समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *