- ग्राम हरदी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीरामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन
लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। ग्राम हरदी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीरामचरित मानसगान सम्मेलन आयोजित की गई है। मानसगान सम्मेलन का यह 33वां वर्ष है। जिसमें राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामायण पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। इसे ह्दय व अंतरात्मा से पढ़ने पर लोगों की मनोकामना पूरी होती है। श्री उपाध्याय ने कहा कि रामायण पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं नकारात्मकता दूर होती है। श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें। रामायण पढ़ने से मतभेद दूर हो जाते हैं। कहा कि जितना राम का नाम लेंगे, जीवन आपका उतना ही सरल होगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। वर्षों तक श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संघर्ष हुए। मंदिर निर्माण को लेकर योगदान देने की जरूरत है, क्योंकि सदियों पुरानी हमारी अभिलाषा अब पूरी होने जा रही है।
श्रीराम जन्मभूमि समर्पण अभियान में आम जनता ने अपनी सहभागिता दिखाई है। हिंदुस्तान की जनता के मन में राम बसते हैं।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर ने कहा कि प्रतिवर्ष ग्राम हरदी में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीरामचरित मानसगान सम्मेलन का पुनीत कार्य किए जाते हैं। कहा कि पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय का यह गोद ग्राम है, जिसे गोकुल ग्राम से भी नवाजा गया है। ऐसे पावन ग्राम में श्रीराम के प्रति आस्था देखते ही बनती है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि की अपील की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, जनपद सदस्य शकुंतला साहू, डागेश्वर दुबे, सोमप्रकाश साहू, वंशगोपाल सिन्हा, रितेश यादव, निरंजन ठाकुर, रूपसिंह ठाकुर, जयलाल ध्रुव, मंगलसिंह ध्रुव, लालजी साहू, पवन ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, लालसाय ध्रुव, नारायण साहू, बिसेलाल साहू, हरिनारायण यादव, शंकर ठाकुर, हेमसिंह ठाकुर, फगनुराम साहू, शेषनारायण गजभिए सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
