पाटन।आज महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन अंतर्गत 10 जोड़ों का विवाह गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में गाजे-बाजे पटाखे के साथ संपन्न हुआ । सुबह 11:00 बजे सरपंच भोजेन्द्र चंद्राकर जनपद सदस्य खिलेश यादव की उपस्थिति में बारात मुख्य चौक तक निकाली गई आमालोरी के ग्रामीणों एवं पंचायत की टीम ने उत्साह से नाच गाकर बारात स्वागत किया।

बारात आगमन पर आमालोरी एवं गाड़ाडीह की स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बारात स्वागत फूल मालाओं से किया गया इसके पश्चात वधुओ द्वारा वरमाला पहनाई गई।
विवाह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के ए के सिंह द्वारा पूरे मंत्र उच्चार विधि विधान से कराया गया। उन्होंने सात फेरों के साथ ही वर और वधू को सात वचन की शपथ भी दिलाई विवाह समापन उपरांत आशीर्वाद देने श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम महिला एवं बाल विकास सभापति जिला पंचायत दुर्ग राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक मढ़रिया उपाध्यक्ष के द्वारा उपहार एवं चेक राशि का वितरण वर वधु को किया गया । स्वागत उदबोधन में परियोजना अधिकारी ने आयोजन को सरकार का सामाजिक दायित्व बताया। राजेश ठाकुर जी द्वारा अपने आशीर्वाद उद्बोधन में आदर्श विवाह को आदर्श विवाह समाज के लिए आवश्यक बताया कमलेश नेताम द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से नव दंपतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की । अंत मे जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा एवं समस्त अतिथियों द्वारा विवाह सामग्री के साथ वर वधुओ को आशीर्वाद दिया गया। ग्राम कानाकोट की कन्या लक्ष्मी को विवाह स्थल से गाड़ी में बिठाते हुए विदाई भी दी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा पर्यवेक्षक मेघा मोहरील सुनीता ध्रुव तथा गाड़ाडीह सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये लगी रही।
