पाटन। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जामगांव एम परियोजना अंतर्गत ग्राम तर्रा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए लता कुंज तर्रा में आयोजित की गई है। जिसमे 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव ने सभी अतितियों का स्वागत किया एवं योजना की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण कम जोड़ो का विवाह कोरोना गाइड लाइन के पालन करते हुए सम्पन्न करवाया जा रहा है। 27 फवरी को झीठ में 8 जोड़ो का विवाह होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा थीं। उन्होंने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियाें के विवाह में होने वाली आर्थिक समस्याओं को देखते हुए फिजूलखर्ची को रोकने सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने एवं सामूहिक विवाह के आयोजनों के माध्यम से गरीब परिवारों का आत्म सम्मान बढ़ाने और विवाह में दहेज प्रथा को रोकने इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसके फलस्वरूप हजारों गरीब युवक-युवतियों का विवाह छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा करवाया जा चुका है।

बाजे गाजे के साथ निकली बारात
बाजे गाजे के साथ निकली बारात में जनपद उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने जमकर ठुमके लगाए। जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने स्वागत द्वार में सभी वर का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर स्वागत किया।
मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद सदस्य दिनेश साहू, जनपद सदस्य सुरेश निषाद, संजय यदु,जनपद सदस्य डाकेश्वरी धनकर,घनश्याम कौशिक, देवेन्द्र गायकवाड़,योगेश चन्द्राकर, लोकेश साहू, अनिल चन्द्राकर,नवीन चंद्राकर,देव साहू,रूपेश चन्द्राकर, मंजू मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सेल्फी जोन रहा आकर्षण का केंद्र
महिला बाल विकास जामगांव एम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या योजना के नाम पर सेल्फी जोन बनाया गया था। नवयुगल दंपति उनके परिजनों एवं अतिथियों ने सेल्फी जोन में फ़ोटो लिया।

ये बंधे परिणय सूत्र में
जानकी सारथी संग भागवत
नंदिनी साहू संग नितिन साहू
पुष्पा संग शैलेन्द्र कुमार
वर्षा संग कमलेश
अंजू संग अनिल कुमार
मंजू संग मंगलदास
मीनाक्षी साहू संग आकाश चन्द्राकर
कुमारी साहू संग गजेन्द्र कुमार
रीना पटेल संग अजीत ठाकुर
रानी साहू संग नवीन जलक्षत्री
