नवा रायपुर प्रीमियर लीग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जबदस्त उत्साह

नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा
के तत्वाधान में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग आयोजन में प्रत्येक दिन खेले जा रहे मैचों में कर्मचारियों एवं अधिकारियो के मध्य जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में अधिकारी से लेकर सामान्य कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर छक्के चौके लगा रहे है। सामान्य दिन के जैसे छुट्टी के दिन भी दर्शकों की भीड़ अपने खिलाड़ियो के लिए भरपूर रही।

द्वितीय चरण

आज के सातवें दिन के प्रदर्शन में 4 मैच खेले गए

प्रथम मैच

संचालनालय महिला एवं बाल विकास

विरुद्ध

संचालनालय उद्यानिकी विभाग
के मध्य खेला गया।
टॉस जीतकर महिला बाल विकास ने पहले फील्डिंग का निर्णय लेते हुए उद्यानिकी को बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया। उद्यानिकी ने निर्धारित 6 ओवरों में 46 रन बनाकर महिला बाल विकास को 47 रन का टारगेट दिया
जवाब में महिला बाल विकास की टीम 5 ओवरों में 47 रन बनाकर 8 विकेट से विजयी श्री को प्राप्त किया।
मैन आफ द मैच महिला बाल विकास के देवीशंकर को दिया गया।

द्वितीय मैच

अरपा फइटर्स मंत्रालय सुरक्षा

विरुद्ध

संचालनालय उद्योग विभाग
के मध्य खेला गया।
अरपा फइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उद्योग विभाग को आमंत्रित किया । उद्योग विभाग ने 8 ओवर में 42 रन बनाकर अरपा फइटर्स को 43 रन का टारगेट दिया।
जवाब में अरपा फइटर्स ने 3 ओवरों में 45 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया ।
मैन ऑफ द मैच अरपा फइटर्स के मिलन टोप्पो को दिया गया।

तृतीय मैच

स्टार 11 मंत्रालय सुरक्षा

विरुद्ध

पुलिस मुख्यालय दूरसंचार
के मध्य खेला गया।

स्टार 11 ने टॉस जीतकर दूरसंचार को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया । दूरसंचार ने निर्धारित 8 ओवरों में 72 रन बनाकर स्टार 11 को 73 रन का टारगेट दिया।
जवाब में स्टार 11 की टीम 7.2 ओवरों में 78 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच स्टार 11 के अश्वनी को दिया गया।

चतुर्थ मैच क्वार्टर फाइनल का पहला मैच

सामान्य प्रशासन विभाग महानदी 11

विरुद्ध

एन.आई.सी. मंत्रालय
के मध्य खेला गया।
एन. आई.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया एवं निर्धारित 8 ओवरों में 67 रन बनाकर जीत के लिए महानदी 11 को 68 रनो का टारगेट दिया।
जवाब में महानदी 11 की टीम 8 ओवर में 61 रन ही बना पायी। इस तरह एन. आई.सी ने 6 रनो से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच एन. आई.सी. के गौरव को प्रदान किया गया।

आज के खेल में अंपायर के रूप में मुख्य संतोष वर्मा , भोलाराम कीर, नेतराम, श्री देबाशीष दास, वैभव, टिकेंद्र, सत्यजीत सोना, धनेस्वर सिन्हा, प्रकाश यादव ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।

स्कोरर में योगेश निषाद, भोलाराम कीर, मुकेश राव, देबाशीष दास ने योगदान दिया एवं

कमेंट्री हेतु कमल वर्मा , रामसागर कौशले, देबाशीष दास, आशीष ठाकुर, श्री आशीष , मुकेश राव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विगत 7 दिवस से हो रहे इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड बनाये एवं खेल खेल में कई रिकॉर्ड कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा तोड़े भी जा रहे है। चौको छक्कों की बरसात ही हो रही है। रोमांच दिन ब दिन और बढ़ते ही जा रहा है। छुट्टी के दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

आज के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक , छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री कमल वर्मा जी, विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री रामसागर कौशले, सलाहकार श्री डी. डी. तिग्गा जी, श्री शरद सरदार जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, महासचिव श्री सत्येन्द्र देवांगन, सचिव श्री जयकुमार साहू, श्री भोलाराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्री आशिष ठाकुर,उपकोषाध्यक्ष श्री देबाशीष दास, संयुक्त मोर्चा के महासचिव श्री भोलाराम कीर मंच पे उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *