भिलाई नगर । सीमा सुरक्षा बल सेक्टर 6 महाराणा प्रताप चौक स्थित सीमांत मुख्यालय अस्पताल भिलाई में 2 दिनों तक 11 एवं 12 फरवरी को बल के 190 अधिकारी एवं जवानों ने कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
इस अवसर पर महा निरीक्षक सीमांत मुख्यालय भिलाई जे एस एन डी प्रसाद ने सभी जवानों एवं अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया । ताकि भविष्य में बल के सभी कर्मियों का टीकाकरण कराया जा सके। इसके पूर्व 5 फरवरी को शासकीय अस्पताल वेल्हे पुणे में 4वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के 56 जवानों ने, 8 फरवरी को संत साईं अस्पताल नया रायपुर में 17वीं वाहनी सीमा सुरक्षा बल के 40 जवानों का कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया गया था।
