राजेंद्र पार्क दुर्ग में फ्लावर शो प्रदर्शनी कल, सुबह 11:00 से रात्रि 8:00 तक आनंद ले सकेंगे शहरवासी

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के द्वारा राजेन्द्र पार्क में 14 फरवरी को फ्लावर शो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। शो सुबह 11:00 से रात्रि 8:00 तक जारी रहेगा। मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक अरुण वोरा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल करेंगे । विशिष्ट अतिथि सभापति राजेश यादव, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा ,पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू होंगे।

एमआईसी सदस्य श्रीमती सत्यवती वर्मा एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि इस फ्लावर शो प्रदर्शनी की तैयारी अंतिम चरणों में है। आयोजन स्थल राजेंद्र पार्क में आकर्षक साज सज्जा की गई है। ताकि आने वाले शहरवासी मनोरंजन एवं रोमांच का अनुभव कर सकें। पार्क का रंगरोगन के साथ उचित व्यवस्था का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

नगर निगम दुर्ग दूसरी बार फ्लावर शो करने जा रहा है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार इस फ्लावर शो का स्वरुप बड़ा होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप सरकारी योजनाओं का माॅडल प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थलों पर स्टाल लगायी जा रही है। जिसमें गोधन योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना जैसे अन्य योजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए स्टॉल लगाए गए है। पारिवारिक मनोरंजक वातवरण प्रदान करने बच्चों की पंसद के डिजनीडग व अन्य व्यवस्था फ्लावर शो में की गई है। पर्यावरण संरक्षण और शहर को सुन्दर बनाने, स्वच्छता अभियान, के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय के लिए स्टाल लगाया जाएगे। जैसे कार्यक्रम यहाॅ आयोजित किये जाएगें। इस बार फ्लावर शो के कार्यक्रम को विशाल रुप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *