तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में कक्षाएं चालू करने के पूर्व शिक्षकों को लगाए कोरोना टीका, एसोसिएशन ने रखीं मांग

दुर्ग। एसोसिएशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ ने इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में कक्षाएं चालू करने के पूर्व शिक्षकों को कोरोना वायरस का टीका लगाने की मांग कि है। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, आज राज्य शासन के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने, राज्य की छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्धता रखने वाले सभी शिक्षण संस्थाओं को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों में राज्य के सभी जिलों एवं राज्य के बाहर के छात्र अध्ययन करते हैं। शासन ने 15 फरवरी से कक्षाएं चालू करने के निर्देश दिए गए, विभिन्न जिलों से छात्रों के पहुंचने एवं होस्टल में रहने तथा कोविड गाइड लाइन का छात्रों द्वारा पालन नहीं करने से कोरोनावायरस फैल सकता है। छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा हेतु, श्री वराठे ने माननीय मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर, प्राथमिकता के साथ कक्षाएं प्रारंभ होने के पूर्व शिक्षकों एवं छात्रों को कोरोना का टीका लगाने की मांग रखी। प्रभावी कदम नहीं उठाने पर महामारी फैल सकती है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोरोना होने पर अवकाश एवं कोरोनावायरस के कारण कर्मचारी की
मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आश्रित परिवार को अनुग्रह राशि स्वीकृत किए जाने का ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *