दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता जिलाधीश पुलिस अधीक्षक एवं नगरपालिका अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

लोकेश्वर सिन्हा
गरियांबद । कान्हा व्हालीबाल परिवार द्वारा 13 एवं 14 फरवरी को दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री मंदिर के पास गरियबन्द में किया गया है। इसका  शुभारंभ समारोह 13 फरवरी को प्रातः 10  होगा, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधीश नीलेश क्षीरसागर, अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के द्वारा किया जाना है उक्त प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है जिसके विजेता  टीम को 50 हजार रु. एवं उपविजेता टीम 30 हजार रु. की राशि प्रदान की जाएगी। नगर एवं अंचल के खेल प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार है इसमें  छत्तीसगढ़  के अलावा अन्य राज्यों की कुल 10 टीमें अपना जौहर दिखायेगी जिसमें कामठी (नागपुर) गुजरात, उत्तर प्रदेश रेलवे, साई पंजाब, आर्मी पुणे, ग्वालियर, छत्तीसगढ़ पुलिस, बी .एस. पी . भिलाई शामिल है इसी तरह इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 4 गर्ल्स टीम भी हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन कान्हा व्हालीबाल परिवार के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *