ग्राम पंचायत पहंदा(अ)पंचायत में लंबे समय से सचिव द्वारा प्रभार नही देने के कारण सभी शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है।तातकालीन सचिव लोकनाथ कौशिक को 9 दिसम्बर को स्थानातरित कर ईश्वर निषाद संकरा सचिव को प्रभार देने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा आदेशित किया गया था।परंतु लोकनाथ द्वारा पर। प्रभार नही दिया गया जिसके कारण से सभी शासकीय कार्य मे अवरोध होते गए।सरपंच उपसरपंच व पंचो द्वारा अधिकारी इस बात की जानकारी देते गए परंतु जनपद पंचायत द्वारा किसी प्रकार की अत्यावश्यक निर्णय नही लिया गया जिसके कारण से पंचायत कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहा।पुनः जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मनीष साहू द्वारा 9 फरवरी को नया आदेश जारी कर नए सचिव के रूप में देवादा पंचायत के सचिव को पहंदा (अ)स्थानांतरित किया गया।और 12 फरवरी को सचिव अरुण निर्मलकर ने प्रभार लिया परंतु सभी कागजात आलमारी की चाबियां,पासबुक सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज लोकनाथ कौशिक के अधीन होने के कारण केवल नवीन सचिव की उपस्तिथि हो पाई है।परंतु प्रभार नही हो पाया जिसके कारण से चौदहवे एवम पंद्रहवे वित्त की सम्पूर्ण कार्य प्रभावित है।व ग्राम पंचायत के सभी कार्य बंद पड़े है। इसलिए आज सरपंच उपसरपंच व पंचो ने प्रस्ताव पारित कर तत्काल प्रभार देने जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन को ज्ञापन दिया गया है ।तीन दिवस के भीतर यदि प्रभार नही दिया जाता है तो पंचायत में तालाबंदी की जाएगी सरपंच मोहन साहू उपसरपंच सुरेंद्र साहू के साथ सभी पंच महेंद्र पटेल,ममता वर्मा,राजेश वर्मा,पार्वती साहू,पवन यदु,शिवचरण गेंडरे,फणीश साहू,डिगेश्वरी साहू,बल्ला साहू,आरती साहू,लता साहू नारायणी साहू, राकेश साहू, ।ने आज जनपद पंचायत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी मनीष साहू को ज्ञापन दिया गया। जिसकी सम्पूर्ण आगे की सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। जिसके दिम्मेदारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी की होगी उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर दुर्ग,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग व माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजे गए है।
वर्षण
अपदस्थ सचिव यदि चार्ज नही देता है तो नवीन पदस्थापित सचिव को एकतरफा चार्ज दिलाया जाएगा ,,यदि पुराना सचिव उसके बाद भी पंचायत के दस्तावेज नए सचिव को नही देता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी—मनीष साहू डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पंचायत पाटन
