? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
आज फायनल मैच अमलीपदर 11 स्टार और लाटापारा देवभोग के बीच खेला गया जिसमें अमलीपदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभात यादव के 65 रन ,लकी नागेश के 36 रन और दुग्गु ठाकुर के 46 रन की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 192 रन बनायें ।192 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाटापारा की टीम 135रन में ऑल आउट हो गयी इस मैच को अमलीपदर 11स्टार ने आसानी से 57रन से जीत लिया दुग्गु ठाकुर को उसके आलराउंडर प्रदर्शन के (46 रन और 3विकेट )के कारण मैन ऑफ द मैच दिया गया ।इस फायनल मैच के मुख्य अतिथि अमलीपदर इकाई ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव और गांव के सरपंच थे गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे

इस दौरान मुख्य अतिथि ललिता यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए news24 संवाददाता को कहा कि एक जीत से ना कोई सिकंदर होता है और ना ही एक हार से कोई फकीर होता है। जो हारता है, वही जीतता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है इसलिए घबराने की बात नहीं है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत है। हारने वाला तब रुकता है, जब वह थक जाता है और विजेता तब रुकता है, जब मंजिल पा जाता है। खिलाडियों को संबोधित करते हुए news24 संवाददाता को कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती हैं। दोनों टीमों ने मैच के दौरान अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। जीवन में खेलों का बडा महत्व है। खेलों से लोगों के बीच आपसी भाई-चारे की भावना बढ़ती हैं एवं सौर्हादपूर्ण माहौल निर्मित होता है।
