पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों पर उतई पुलिस की कार्यवाही

लोहा चोरी करने वाले दो आरोपी व दो विधि से संघर्षरत बालक वाहन सहित गिरफ्तार

उतई।पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मेंश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुन्जे के पर्यवेक्षण में आज थाना उतई द्वारा वाहन में चोरी का लोहा लेकर परिवहन करने की सूचना मिलने पर तत्काल निरीक्षक नवी मोनिका पांडे के निर्देशन में उतई थाने के उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे एवं टीम द्वारा घेराबंदी कर लोहा ले जाते हुए वाहन को पकड़ा गया तथा वाहन में लदा 850 किलोग्राम लोहा मूल्य 17000 और एक टाटा एस वाहन मूल्य दो लाख कुल दो 217000 था आरोपियों द्वारा उक्त लोहे के संबंध में कोई भी कागजात दस्तावेज नहीं होना बताया जिस पर चोरी के माकूल संदेश होने पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं मौके से दो आरोपीयो एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया वह माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी गणों के नाम

  1. नीरज साहू स्टेशन मरोदा नेवई भाटा थाना नेवई
  2. झालेश्वर उर्फ चोंटी साहू स्टेशन मरोदा नेवई भाटा थाना नेवई

एवं दो विधि से संघर्षरत बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *