दुर्ग कलेक्टर को लगाया गया कोविड-19 टीका…जिले में अब तक 11 हजार 600 लोगों को लगाया जा चुका है टीका

दुर्ग। कोरोना टीकाकरण की कड़ी में सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने टीका लगवाया। कलेक्टर दुर्ग आज दुर्ग जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र पहुंचे और टीका लगवाया। इस मौके पर दुर्ग के एसपी प्रशांत ठाकुर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई, साथ ही दुर्ग के बड़े अधिकारियों ने वेक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगने के बाद इन्हें आधे घंटे के आब्जर्वेशन में रखा गया। किसी को भी किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं हुआ।
बता दें कि देश व प्रदेश के साथ दुर्ग जिले में भी कोरोना टीकाकरण का कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट वारियर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 11 हजार 600 फ्रंट वारियर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *