देवभोग क्षेत्र गंगराजपुर में एक युवक के घर से 96 नग सागौन चिरान जप्त किया गया… वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगराज पुर से करीब 1 लाख 75 हज़ार के 96 नग सागौन चिरान जप्त किया गया है हम आपको बता दें कि लागातार वन विभाग की सर्च अभियान जारी है
मिली जानकारी अनुसार वन परीक्षेत्र देवभोग के रेंजर एवम संयुक्त सर्चिंग टीम के द्वारा आज देवभोग से करीब 12 किमी दूर पर स्थित ग्राम गंगराजपुर में मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गंगाराम सोनी के घर पर जाकर सर्च वारेंट के साथ दबिस देकर करीब 1 लाख 75 हज़ार के 96 नग सागौन चिरान जप्त किया गया है
बता दें कि इन दिनों वन विभाग द्वारा लगातार सर्च अभियान कर रहे हैं आज के बराबर जानकारी के अनुसार उक्त गंग राजपुर की गंगाराम सोनी के घर से वन विभाग ने भारी मात्रा में सागौन जप्त किया गया है जप्त चिरान की कीमत वन विभाग द्वारा 1 लाख 75 हज़ार रुपये आका गया है आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी के पदस्थापना के बाद से ही लगातार इस तरह के कार्यवाही को अंजाम देते हुए अब तक लाखों रुपए की लकड़ी को जप्त कर अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे है  
पिछले कुछ दिनों से वन विभाग लागातार छापेमारी कर रहा है सर्गी गुड़ा, गिरसुल, के अलावा कई दर्जनों कार्रवाई में अब तक विभाग को बड़ी सफलता मिली है और उसी अंदाज में आज बड़ी कार्रवाई किया गया है सुबह से विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी रही
आज के इस छापेमारी कार्रवाई में रेंजर नागराज मंडावी समेत सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग अश्वनी मुरचुलिया गोहरापदर सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी तहसील राम नेताम अमलीपदर सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी विंबाधर यदु परिसर रक्षक दिनेश पात्र लंबोदर सोरी की सराहनीय योगदान रहा जिसमे अब तक का सबसे ज्यादा चिरान कार्रवाई के दौरान जप्त किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *