भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशीला स्वागत

भिलाई। युवा क्रांति बुनयादी प्रशिक्षण शिविर 2021 में पधारे भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास का दुर्ग भिलाई जिला युवा काँग्रेस द्वारा भारी तादात में गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया।। रायपुर एयरपोर्ट से लेकर सगुन फार्म तक हजारों की संख्या में दुर्ग भिलाई युवा काँग्रेस के साथियों ने युवा काँग्रेस जिंदाबाद श्रीनिवास जिंदाबाद के नारों के साथ राजधानी रायपुर को श्रीनिवास मय कर दिया।
युवाओं का हौसला बढ़ाने प्रदेश युवा काँग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी,रायपुर पश्चिम विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव , NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी मौजदू रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास को युवाओं ने कंधे पर बिठाया और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

उक्त स्वागत सम्मान में दुर्ग जिला युवा काँग्रेस उपाध्यक्ष आकाश मजूमदार (सोना) व जय शर्मा,वैशाली नगर विधानसभा महासचिव अज्जू अहमद चौहान,आशुतोष सिंह,प्रियांशु सिंह,आकाश सरोदे, जितेंद्र सिंह ,रिष्पाल सिंह,भरत गिरी,आकाश सिंह,केशव कुमार,सोनू वर्मा,शुभम साव,करण सिंह,विशाल सोना,सागर,विक्की,बलवीर सिंह,अजित,आकाश कुमार,किशन वर्मा व अन्य युवा काँग्रेसी मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *