27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह, योजना 15 फरवरी तक ऐसे करें पंजीयन

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह गरियाबंद योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले में विवाह कार्यक्रम विकासखंड स्तर पर 27 फरवरी 2021 को प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में शामिल होने इच्छुक जोड़े संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय फिगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर और देवभोग में 15 फरवरी तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन और योजना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
योजना की संक्षिप्त जानकारी योजना का उद्देश्य है कि निर्धन परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण करना, विवाह के अवसर पर होने वाली फिजूल खर्ची को रोकना और सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से निर्धनों के मनोबल / आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाना, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन एवं विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।
ये होंगे पात्र
योजनांतर्गत पात्रता हेतु कन्या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत जारी राशन कार्डधारित परिवार की होनी चाहिए, एक परिवार की अधिकतम दो कन्या लाभांवित की जा सकेगी, कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक और वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, कन्या प्रथम विवाह के लिए इस सहायता की पात्र होगी, सामूहिक विवाह में सम्मलित होने वाली कन्या को ही उक्त सहायता की पात्रता होगी, कन्या एवं उसके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए, साक्षर कन्याओं को सहायता प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी, कन्या को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अथवा अनुसूचित जाति तथा जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजनाओं में से किसी एक योजना के तहत लाभ पाने की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *