? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। जिला विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत ग्राम गोहरापदर में एक युवक ने खुद को फांसी लगा ली प्राप्त जानकारी अनुसार रमेश यादव पिता संतोष यादव उम्र 35 वर्ष बताए जा रहे हैं आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट पता चल नहीं पाया है सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शुरुआती जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई भी स्पष्टीकरण सामने निकलकर नहीं आ पा रहा है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार है वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने से वजह पता चल सकेगा की आत्महत्या है या नहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है आत्महत्या है या कुछ और पुलिस इसको गंभीरता के साथ लेकर जांच पड़ताल पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रमेश यादव दरवाजे बंद कर सो रहा था काफी समय होने के बाद जब घरवाले ने उसे जगाने के लिए गए दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया जिस पर घरवाले ने दरवाजा तोड़ने का फैसला लिया और दरवाजा तोड़ दी जिसमें रमेश यादव पिता संतोष यादव का शरीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला बता दें कि इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाया है पुलिस के द्वारा शुरुआती जांच तेज कर दिया गया है।
