गोहरापदर मंडल अध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट भारत में नई दिशा तय करेगी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि कोविड-19 की वजह से अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई आर्थिक चुनौतियों के बीच एक अभूतपूर्व बजट पेश किया गया।बजट में कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरों में बड़ी वृद्धि के लिए प्रयास किए गए हैं।श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन की घोषणा तथा आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना की बात कही गई है जहां एक और सरकार ने बजट में शिक्षा को गांव पहुंचाने का प्रयास किया।वहीं दूसरी ओर हेल्थ के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की घोषणा की है।कृषि बजट से किसानों को लाभ मिलेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बजट के माध्यम से किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए प्रतिबद्ध है।किसानों के फायदे के लिए ऑपरेशन ग्रीन स्कीम लाई जाएगी। श्री तिवारी ने आगे कहा कि बजट में सरकार ने हर क्षेत्र में विकास पहुंचाने के प्रावधान किए हैं। साथ ही अनेकों स्वरोजगार के लिए भी प्रावधान किए हैं। यह बजट एक अभूतपूर्व बजट है जो कि एक संवेदनशील समय पर पेश किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *