गरियाबंद पुलिस ने 8 जुआरियों को धर दबोचा जुआ खेलने वालों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, तथा संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस द्वारा स्पेशल टीम के साथ संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही कर ग्राम नागाबुड़ा के नदी कछार के पास 08 लोगों को 52 पत्ति ताश से काटपत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 52 पत्ति ताश, 7,200/-₹ नगदी को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही में उपस्थिति एवं सहयोगी अजय सिंह, प्रह्लाद ठाकुर, प्र0आर0 अंगद राव, आर0 डिलोचन रावटे, सुशील पाठक, चूड़ामणि देवता, चालक आर० पुरन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी

1.किरण पटेल पिता सूरजभान उम्र 33 साल ग्राम नागाबुड़ा

  1. रमेश लोनहरे पिता महेत्तर उम्र 34 साल ग्राम नागाबुड़ा
  2. संतोष सूर्यवंशी पिता बागीराम उम्र 26 साल ग्राम नागाबुड़ा
  3. देवीसिंह नायक पिता खलकु राम उम्र 32 साल ग्राम नागाबुड़ा
  4. दुर्गेश पटेल पिता गजानंद उम्र 25 साल ग्राम मारागांव
  5. डोमेश्वर मरकाम पिता कुंजल उम्र26 साल गतं पाथरमोहदा
  6. चंदन सिन्हा पिता सहदेव उम्र 33 साल ग्राम नहरगांव
  7. लिकेश ध्रुव पिता गुलाब सिंह उम्र 31 साल ग्राम बेन्दकुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *