छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति को दूर करने की मांगो के संबंध में ध्यान आकृष्ट कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा

दुर्ग। बहुप्रतीक्षित मांग वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग ने प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव व जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल से की मुलाकात कर चर्चा कर ज्ञापन सौपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री को उनके शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं प्रेषित कर उपहार में घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने का किया आग्रह,कोरोना काल के बाद आर्थिक हालात सुधरते ही मांगों के पूरा होने का आश्वासन दिया।

शिक्षक साथियों ने मुख्यमंत्री से चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादों सहायक शिक्षकों की मुख्य मांग वेतन विसंगति को दूर करने की मांगो के संबंध में पुनः ध्यान आकृष्ट कर ज्ञापन सौंपा।और इन मांगों के पूरा न होने पर शिक्षकों को प्रतिमाह हो रही आर्थिक क्षति से अवगत कराया।जिस पर मुख्यमंत्री ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा है।कि पूरे प्रदेश में संगठन के माध्यम से उन्हें सभी जिलों में ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।परन्तु कोरोना काल के बाद आर्थिक हालात सुधरते ही मांगों के पूरा कर सभी समस्याओं का निराकरण कर लिया जायेगा।जिसके साथ ही एक ही पद पर लगातार 10 वर्ष तक सेवाएं देने पर पदोन्नति न होने पर क्रमोन्नति जैसी कुछ मांगों के पुरा होने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के साथियों को दिया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की इस सौजन्य भेंट में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, प्रकाश चौबे,मोहन यादव, विनोद देवांगन,सरला बंछोर,खिल्लन शर्मा,नीलम पांडेय,गीता चतुर्वेदानी,संगीता वर्मा,रचना वर्मा,चेमन साहू,नागेन्द्र साहू,अगनु राम साहू,राजेश बंजारे,चोप सिंह साहू,केशव साहू,संतोष मस्तावर,कमलेश साहू,मोहन यादव,लोकनाथ सोनवानी,भागेस देवांगन,मेहतरु, किशोर कुर्रे,मेहतरु साहू, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक समुदाय उपस्थित थे।

            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *