? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मैनपुर की अध्यक्ष श्री मति नुर मती मांझी और उपाध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजपुत के द्वारा विजेता टीम अमलीपदर को 21000हजार और उपविजेता कोकड़ी माल को ₹11000 और शील्ड प्रदान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती नुरमती मांझी एवं श्रीमती नंदिनी राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीत से ना कोई सिकंदर होता है और ना ही एक हार से कोई फकीर होता है। जो हारता है, वही जीतता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है इसलिए घबराने की बात नहीं है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत है। हारने वाला तब रुकता है, जब वह थक जाता है और विजेता तब रुकता है, जब मंजिल पा जाता है। खिलाडियों को संबोधित करते हुए को कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती हैं। दोनों टीमों ने मैच के दौरान अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। जीवन में खेलों का बडा महत्व है। खेलों से लोगों के बीच आपसी भाई-चारे की भावना बढ़ती हैं एवं सौर्हादपूर्ण माहौल निर्मित होता है।
कोकडी माल ने पहले बेटिंग करते हुये निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए और अमलीपदर 11 स्टार को 72 रन का टारगेट दिया टारगेट का पीछा करते हुए अमलीपदर ने 72 रन को 6.3 ओवर में ही चैस कर फायनल मुकाबला जीत लिया ये फायनल के साथ ही अमलीपदर 11स्टार ने इस सीजन में सातवीं 7 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया अमलीपदर 11 स्टार के सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।
