शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के कैलेन्डर का विमोचन हुआ

(पद्मश्री डाॅ.राधेश्याम बारले व करण खान का किया सम्मान)

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रकाशित सन् 2021का कैलेन्डर का विमोचन संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में पद्मश्री डाॅ.राधेश्याम बारले प्रख्यात पंथी नर्तक व करण खान छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता के कर कमलों से किया गया ।
सर्वप्रथम डाॅ.राधेश्याम बारले जी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने के लिये व करण खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सम्मान मिलने के लिये बधाई देते हुए सम्मानित किया गया ।
तदोपरान्त कैलेन्डर का विमोचन डॉ.राधेश्याम बारले व करण खान द्वारा किया गया संयोजक-डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि कैलेन्डर में राजगीत, कोरोना के बचाव के तरीके, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान का संदेश के साथ स्थानीय व ऐच्छिक अवकाश की विस्तृत जानकारी दी गई है ।
डाॅ.बारले व करण खान ने विमोचन कर बधाई देते हुए कहा यह शिक्षकों के द्वारा चलाये अभियान बेहद सराहनीय है हम हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं ।
इस अवसर पर संयोजक-डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस”, प्रांताध्यक्ष- कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव- पवन सिंह,मीडिया प्रभारी -नीता त्रिपाठी, दुर्ग जिला अध्यक्ष- चन्द्रकांत साहू, उपाध्यक्ष- संगीता चन्द्राकर, संगठन मंत्री- होरीलाल चतुर्वेदी, धमधा प्रभारी- नंदनी देशमुख, प्रवक्ता- संजय कुमार चन्द्राकर, रेखा रानी मिश्रा, चेलेन्द्र साहू आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *