उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पंचायत उतई में आज जिला स्तरीय यादव कोसरिया समाज के महिला सम्मेलन एवम भवन लोकार्पण में मुख्यअतिथि के रूप में पंहुचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग से ग्राम पंचायत सेलूद की सरपंच ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। डॉ रमन सिंह जी ने सेलूद सरपंच के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम तिवारी,खेमलाल साहू,दिलीप कुर्रे, अनिता यादव,हर प्रसाद आडिल सहित अन्य उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का उतई में स्वागत किये पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई
