पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 31जनवरी दिन रविवार को पोलियो खुराक बच्चों को पिलाया गया। पोलियो की खुराक देते समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन सभी बूथों पर किया गया। सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन पाटन ब्लाक के सभी गाँवों में बूथ पर बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाई गई । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया की सभी बूथो में स्थानीय जनप्रतिनिधियो के द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक देकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया। खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा ने जानकारी दिया की प्रथम दिन बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई तथा दूसरे और तीसरे दिन टीम द्वारा प्रत्येक घरो में जाकर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों की जानकारी लेकर छूटे हुए बच्चों को दवाई पिलाया जायेगा।साथ ही टीम द्वारा प्रत्येक घरो में मार्किंग का कार्य किया जायेगा।सेक्टर सेलूद पर्यवेक्षक चन्द्रकान्ता साहू ने बताया की सेक्टर सेलूद के अंतर्गत आने वाले गाँवों मे जस गीत झांकी एवं लोककला महोत्सव कार्यक्रम इत्यादि होने की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में बूथ कवरेज बढ़ा है। सेलूद सेक्टर के अंतर्गत आने वाले कुल 23 गांवो में 3691 बच्चों को पोलियो की खुराक दिया गया । अभियान को सफल बनाने में सेक्टर पर्यवेक्षक आर के टण्डन,चंद्रकांता साहू,आर एस शांडिल्य, बसंत कुमार साहू, खेलेंद्र कुर्रे ,तालसिंह ठाकुर, बिष्णु देवांगन, रिजवान अहमद, आरएस शांडिल्य ,संतोषी देवांगन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन व् कोटवारो की विशेष भागीदारी रही।
सेलूद सेक्टर के अंतर्गत आने वाले कुल 23 गांवो में 3691 बच्चों को पोलियो की खुराक दिया गया
