तेलघानी बोर्ड की घोषणा करने पर तहसील साहू संघ पाटन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साहू समाज के लिए तेलघानी बोर्ड की घोषणा करने पर तहसील साहू संघ पाटन  ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि तेलघानी बोर्ड के गठन साहू समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इससे हमारा साहू समाज परंपरागत व्यवसाय में लौंटेगे साथ ही समाज के लोगो को रोजगार एवं लोगों को रिफाइनरी जहर युक्त तेल से मुक्ति में कारगार साबित होगा।गौरतलब हो कि साहू समाज के द्वारा समय -समय पर समाजिक मंच द्वारा तेल बोर्ड की मांग की जाती रही है।  लगातार समाज के मांग पर आखिरकर मुख्यमंत्री द्वारा महासमुंद के समाजिक सम्मेलन में तेलघानी बोर्ड का घोषणा किया।मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, नंद लाल साहू, पूरण साहू, खेमलाल साहू, चैन सिंह साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, मोनू साहू, गंगादीन साहू,दिनेश साहू, श्रीमती अमृत साहू,किशन हिरवानी,हरिशंकर साहू, कल्याण साहू, विमल साहू, डुलेश्वर साहू,डॉ गुलाब साहू,डॉ सुरेश साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू,सुश्री जयंती साहू,किशोर साहू,मोहन साहू,तेजराम साहू,कमलेश्वरी साहू,गरीबदास साहू,मुरार साहू सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *