पाटन। ग्राम सेलूद में राम भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पण निधि एकत्रित करने की शुभारंभ किया गया। सेलूद में प्रथम रसीद कृष्ण कुमार साहू पिता स्व दौलत राम साहू 1000/- रुुपये, अमरचंद साहू पिता रामसहाय साहू 1000/- तथा नीलकंठ साहू पिता स्व लतखोर साहू 1000/- के द्वारा दान देकर पुनीत कार्य मे सहभागी बना। समर्पण राशि देने वालो ने अपना अनुभव बताया कि भगवान रामचंद्र जी भव्य मंदिर निर्माण में गिलहरी की भूमिका में सेवा करके तन मन पवित्र हो गया ऐसा लग रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू,कृष्ण कुमार साहू, राजेन्द्र वर्मा, अमरचंद साहू,सीताराम यादव, अनिल बनपेला, प्रकाश साहू, रवि पटेल, मदन वर्मा, कीरण सोनवानी, संगिता ठाकुर, भुनेश्वरी साहू, डीलेश्वरी देवांगन, केवरा साहू, शैल साहू, ललिता साहू, गोविंद साहू, कृष्णा साहू, महेंद्र देवांगन, कृष्णा साहू, राजू साहू, कुलदीप साहू, नरोत्तम साहू, पूनम साहू, फागेश्वरी ठाकुर, वंदना साहू, राजेश्वरी साहू,चितरेखा साहू, सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे l

