पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक छग के पाटन विधानसभा के चुनकट्टा पहुंचकर सरपंच से हुए रूबरू

पाटन। पश्चिम बंगाल साउथ हावड़ा के पूर्व विधायक सैय्यद हबीबुर रहमान विगत दिनों राजधानी रायपुर शादी समारोह में आये थे।इस दौरान वे पाटन विधानसभा के ग्राम चुनकट्टा पहुंचकर सरपंच भूषण सोनवानी से मिले और ग्राम में हो रहे विकास कार्यो से रूबरू हुए। उन्होंने गांव की निगरानी के लिये लगाए सीसी कैमरा, सोलर लाइट सहित अन्य कार्यो के से अवगत हुए। साथ ही नवज्योति क्रिकेट क्लब चुनकट्टा द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। पूर्व विधायक रहमान ने राज्य सरकार की महत्वकांछि नरवा,गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के बारे में भी चर्चा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *