हरीश ध्रुव का CISF में चयन होने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम झीट निवासी हरीश धुव्र पिता ज्ञानसिंह ध्रुव ने SSC में 64 नम्बर पाकर CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल GD में चयन हुआ। हरीश के चयन होने पर ग्रामीणों और उनके युवा साथीयों ने गाँव मे मिठाई बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
हरीश बचपन से आर्मी में भर्ती होकर भारत माता की सेवा करना चाहता था। गार्ड की नौकरी करते हुए उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा और जनरल नॉलेज के लिये विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों का अध्ययन जारी रखा। गौरतलब हो कि पाटन विधानसभा क्षेत्र को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गढ़ कहा जाता है। देश सेवा के मामले में पाटन अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां के निवासी सेना में विभिन्न पदों पर रहकर न केवल देश की सेवा कर रहे हैं बल्कि देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर कर चुके हैं।
हरीश को बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य अंशु रजक,राहुल ठाकुर,पुरुषोत्तम सिन्हा, गोपेन्द्र सिन्हा,रविकांत कौशिक,लोमेश ठाकुर,मिथलेश सिन्हा सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *