पाटन. ग्राम पंचायत पतोरा के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचगण ग्राम के गौठान में गौमाता के आर्शीवाद लेकर शपथ ग्रहण करेंगे। 11 फरवरी को सुबह 11 बजे पतोरा के गौठान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें ग्राम पंचायत पतोरा के नवनिर्वाचित सरपंच अंजिता गोपेश साहू व पंचों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा जिसमें नए व पुराने पंच, सरपंच का सम्मान किया जाएगा।