? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले वादा किया गया था कि सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जावेगा,उस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ के समस्त मनरेगा कर्मी यानी रोजगार सहायक करीब 14 दिन हो गए हड़ताल पर है और यह उम्मीद भी नहीं दिखती की उनका हड़ताल ख़तम होगा,लेकिन इस हड़ताल ने व्यापक रूप से ग्रामीण इलाकों को प्रभावित किया गया,ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर लोग रोजगार गारंटी योजना में कार्य करके अपना जीवन यापन करते थे,फिलहाल इन रोजगार सहायक हड़ताल के चलने से मनरेगा कार्य प्रारम्भ होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है,ग्रामीणों की रोजी रोटी संकट में है लोग बाहर प्रदेश कमाने जाने को मजबुर है,इस हालात को देखते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द मनरेगा कार्य को प्रारंभ करवाने का कष्ट करे।कांग्रेस की सरकार गरीब मजदूर किसान की सरकार इस बात को साबित करने का अभी अच्छा वक़्त है।उक्त कथन देवानंद राजपूत ने न्यूज 24 कैरेट संवाददाता को बात करते हुए कहा।
