पाटन। ग्राम मर्रा में स्थापित कृषि कालेज में आज 20 जनवरी की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न कार्यो का आन लाइनआधार शीला रखेगे।यह जानकारी कृषि कालेज के डीन् डॉ अजय वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण ज्यादा लोगो को आमंत्रित नही किया गया है।चुनिदा 12 लोग ही आनलाईन आधारशीला के कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बघेल नवीन कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 63.10 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा-पाटन, साजा, महासमुन्द, कुरूद, कोरबा और छुईखदान में 7.53-7.53 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास भवन निर्माण प्रमुख है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मर्रा कृषि महाविद्यालय में आनलाईन भूमिपूजन करेंगे
