लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने व नए सब-स्टेशन की स्थापना की मांग को लेकर जिपं सभापति राहुल टिकरिहा ने बेमेतरा व साजा डिवीजन के कार्यपालन अभियंता को सौंपा ज्ञापन

लगातार लो वोल्टेज से सिंचाई व्यवस्था हो रही बाधित

बेमेतरा। जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल योगराज टिकरिहा ने आज छ.ग.स्टेट पा.डी.क.लि. बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता श्रीहरि मुरारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न क्षेत्रों में नए सब स्टेशन का स्थापन कर लो वोल्टेज समस्या दूर करने एवं नवीन बोर खनन अनुरुप ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का निवेदन किया।

सभापति टिकरिहा ने ज्ञापन में लिखा है कि बेमेतरा जिला में लगातार लो वोल्टेज की समस्या चल रही है जिससे आप भलीभांति परिचित भी है। वर्तमान समय में गर्मी फसल की बुआई प्रारंभ हो गई है। गर्मी में किसान भाइयों को सिंचाई के लिए अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। वोल्टेज होने एवं बिजली कटौती व बार-बार वोल्टेज कम ज्यादा होने के कारण मोटर खराब हो जता है। जिससे किसान भाइयों को सिंचाई के लिए बहुत समस्या होती है।

महोदय जी किसान भाई-बहनें बेहतर सिंचाई व्यवस्था कर अधिक उत्पादन लेने के लिए बोर खनन करवा रहे है। बोर हो जाने के बाद किसान भाईयों को मोटर चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। अतः महोदय जी बोर खनन के अनुरुप नजदीकी ट्रांसफार्मर के वॉट के हिसाब से ही कनेक्शन दिया जाय या बोर के अनुरूप नया ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन दिया जाय। जिससे बिजली व्यवस्था बाधित न हो।

बिजली व्यवस्था को सुदृढ बनाएं रखने के लिए सब स्टेशनों का विस्तार करना बहुत जरूरी है। अतः महोदय जी किसान एवं ग्रामीण हित को देखते हुए उपरोक्त मांगो को पूर्ण करें कि अपार कृपा करें।

लो वोल्टेज की समस्या से किसान हो रहे है परेशान

लो वोल्टेज की समस्या और एक ट्रांसफार्मर में अधिक कनेक्शन हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रहे है जिससे जिला के किसान परेशान हो रहे है। बिजली बाधित होने से सिंचाई व्यवस्था में रुकावट हो जाती है।

नए बोर के अस्थायी कनेक्शन से ट्रांसफार्मर में लोड

नए बोर खनन से उस बोर का अस्थायी कनेक्शन भी नजदीकी ट्रांसफार्मर में दे दिया जा रहा है। जबकि अधिकतर ट्रांसफार्मर में पहले से ही लोड ज्यादा है और नए कनेक्शन दे देने से लगातार वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है।

वोल्टेज के अप डाउन होने से मोटर जलने की शिकायत

वोल्टेज के अप डाउन होने से मोटर को एकरूप में वोल्टेज नहीं मिल पाता है। अप डाउन के कारण व लगातार ऑटोमेटिक बंद चालू होने के कारण मोटर जलने की समस्या हो रही है। मोटर का जलना किसान भाई-बहनों के लिए बहुत ही चिंतनीय विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *