22 जनवरी को भाजपाई करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव…उत्तर एवं मध्य पाटन मंडल की बैठक में बनी रणनीति

पाटन। छ ग प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा दुर्ग के निर्देशानुसार उत्तर पाटन मंडल एवं मध्य पाटन मंडल की संयुक्त बैठक ग्राम फुन्डा में आयोजित की गई मध्य मंडल के प्रभारी ललित चंद्राकर एव उत्तर पाटन के प्रभारी अजय तिवारी ने किसानों को धान बेचने में हो रही अव्यवस्था व बोरा की कमी एवम कुप्रबंधन से पाटन के किसानों को आर्थिक क्षति सहित प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यो ले कहा कि पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में दिनांक 22 जनवरी 2021 को दुर्ग जिला स्तरीय जिलाधीश कार्यालय का घेराव करने मानस भवन दुर्ग में एकत्रीकरण के पश्चात बस स्टैंड होते हुए पटेल चौक और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाना है जिसके लिए आप सभी को सुबह 10:00 बजे मानस भवन में एकत्रित होना है अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं किसान बंधु उपस्थित हो इसकी चिंता करने मंडल के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जिसमें आप सभी विधान सभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,जिला एवम मण्डल पदाधिकारी एवम कार्यकारिणी सदस्य ,जिला पंचायत सदस्य , जनपद पंचायत सदस्य एवम सरपंचगण , सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सदस्यगण , समस्त मोर्चा , प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवम पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य , शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव,पालक एवम ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवम किसान साथी, पूर्व निर्वाचित सभी स्तर के जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश पाटिल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी, खेम लाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल पाटन, लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन प्रकाश चंद्राकर अध्यक्ष सहकारी संघ दुर्ग, किशोर साहू, हरिशंकर साहू, कुणाल शर्मा, जयनारायण वर्मा, यशवंत निर्मलकर, योगेश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, विनोद अग्रवाल, थानुराम चंद्राकर, संतोष साहू, टिकेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, विवेक चंद्राकर, अशोक वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, विनय शुक्ला, राजेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, शंकर यादव, नवीन चंद्राकर, टिकेंद्र चक्रधारी, मुकुंद वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, भिखमलाल साहू, चैतराम टंडन, तेजराम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *